*राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल में डीजी और एसपी ने दी दबिश, तीन घंटे तक की जांच, मिले गुटखा, तंबाकू और पेनड्राइव*

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की शिकायत के बाद डीजी और एसपी ने मंगलवार को अचानक दबिश दी। महिला और पुरुष दोनों सेल में जाकर तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले जेल के अंदर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कैदी हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया ने 50 हजार रुपये रिश्वत और जेल के अंदर उपयोग हो रहे मोबाइल के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपित को अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी। यह जानकारी जब उच्च अधिकारियों के हाथ लगी तो मौके पर अधिकारी 200 पुलिसकर्मियों के साथ जेल पहुंचे और सघन चेकिंग की। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया। हालांकि पेन ड्राइव में कुछ भी खास हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि वह खाली थी। हालांकि बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जेल के अंदर पेनड्राइव का क्या काम। इसे किसने मंगाया था, किसलिए मंगाया था, इसकी जांच की जा रही है। जेल सूत्रों की मानें तो जांच के बाद कई अधिकारियों और प्रहरियों पर गाज गिर सकती है।

  • Related Posts

    *लकड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी…

    *महापौर के वार्ड में 5,000 लोग पानी के लिए तड़प रहे, कांग्रेस ने किया मटके फोड़ प्रदर्शन*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के जोन-5 कार्यालय का घेराव कर मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *लकड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 0 views
    *लकड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग*

    *महापौर के वार्ड में 5,000 लोग पानी के लिए तड़प रहे, कांग्रेस ने किया मटके फोड़ प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 0 views
    *महापौर के वार्ड में 5,000 लोग पानी के लिए तड़प रहे, कांग्रेस ने किया मटके फोड़ प्रदर्शन*

    *पति ने पेश किए पांच लाख, पत्नी बोली: पर्याप्त नहीं, कानूनी कार्रवाई होगी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 0 views
    *पति ने पेश किए पांच लाख, पत्नी बोली: पर्याप्त नहीं, कानूनी कार्रवाई होगी*

    *तेलीबांधा होटल में ठहरी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 0 views
    *तेलीबांधा होटल में ठहरी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    *तालाब में मछली नहीं, मगरमच्छ निकला मछुआरों के जाल से*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *तालाब में मछली नहीं, मगरमच्छ निकला मछुआरों के जाल से*

    *एयर इंडिया फ्लाइट से यात्रा के दौरान ट्रॉली बैग से कीमती नेकलेस चोरी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *एयर इंडिया फ्लाइट से यात्रा के दौरान ट्रॉली बैग से कीमती नेकलेस चोरी*

    You cannot copy content of this page