*मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रियो डी जेनेरियो पहुंचे*

रियो डी जनेरियो/ नयी दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार सुबह ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो पहुंच गया। मैं शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की आशा करता हूं।’ श्री मोदी के आगमन पर ब्राजील में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें सभी महाद्वीपों से जोड़ता है।’ भारतीय समुदाय के लोगों ने श्री मोदी का स्वागत संस्कृत में मंत्रोच्चार साथ किया। श्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा विश्व नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। श्री मोदी सम्मेलन में विभिन्न ज्वलंत और वैश्विक मुद्दों पर भारत का रुख रखेंगे। पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन का भारत की अध्यक्षता में राजधानी दिल्ली में आयोजन किया गया था।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: गांव-गांव में मैकेनिक, वहीं होंगे बोर और सोलर पंप ठीक*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    *छत्तीसगढ़: पद्मश्री का अपहरण मामला, दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज*

    *छत्तीसगढ़: पद्मश्री का अपहरण मामला, दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज*

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    You cannot copy content of this page