*कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) आम आदमी पार्टी(आप) छोड़ने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री रहे दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नेता कैलाश गहलोत आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा उपाध्यक्ष विजयंत पांडा, पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने श्री गहलोत को अंगवस्त्र पहना कर और सदस्यता पर्ची सौंप कर भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि वह किसी दबाव में आकर भाजपा में नहीं आए हैं। आज तक कभी किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं किया। वह अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हो कर श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी की सेवा के लिए राजनीति में आए थे। उनकी तरह ही लाखों कार्यकर्ता विचार से जुड़े थे। लेकिन 2015 से दिन रात पूरा समय केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ते हुए बीते। आम आदमी पार्टी के विचारों का क्षरण होते देखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास केंद्र सरकार के सहयोग और समर्थन के बिना नहीं हो सकता है। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य नेताओं से मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    You cannot copy content of this page