*पांच निगमों में महिलाएं बनेंगी महापौर, आरक्षण की प्रक्रिया पूरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य के 14 नगर निगमों में महापौर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायताें में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया मंगलवार को पूरी हो गई। दीनदयाल ऑडिटोरियम में कुल 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण तय करने को लॉटरी निकाली गई। इस बार पांच नगर निगमों में महिला महापौर चुनीं जाएंगी। रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाएं, वहीं रिसाली में अनुसूचित जाति और दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला महापौर बनेगी। भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर नगर निगम के महापौर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page