*रायपुर,,एक हजार सक्रिय नक्सलियों ने बढ़ाई सरकार की चुनौती,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नक्सल विरोधी मुहिम के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय एक हजार सशस्त्र नक्सली सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, साल भर पहले बस्तर में ढाई हजार नक्सली सक्रिय थे। इनमें से 220 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने गत 13 महीनों में मार गिराया है। करीब 1,200 से अधिक नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्त में आए नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि नक्सलियों की नई भर्तियां रुकी हुई हैं। पुराने और वरिष्ठ कैडर के नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं या फिर गिरफ्तार किए जा रहे हैं। इसी के चलते नक्सली बौखलाए हुए हैं। हालांकि, नक्सल विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय नक्सलियों के अलावा बस्तर में नक्सलियों के ओवर ग्राउंड वर्कर व समर्थकों की संख्या चार हजार के आस-पास है। समय-समय पर नक्सली इन समर्थकों को बंदूक उठाने या अपने मिशन में इस्तेमाल भी करते हैं। बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने आइईडी लगाकर जवानों के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान बलिदान हो गए और और एक वाहन चालक की शहादत हुई है। इसके बाद एक बार फिर बस्तर में जवानों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान तेज करना होगा। बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने आइईडी लगाकर जवानों के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान बलिदान हो गए और और एक वाहन चालक की शहादत हुई है। इसके बाद एक बार फिर बस्तर में जवानों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान तेज करना होगा। उधर, सुकमा के थाना पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी लगाने वाले दो नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। 28 दिसंबर 2024 को दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए गोरगुण्डा-पोलमपल्ली के मध्य मार्ग में नक्सलियों ने दो जगहों पर 15-15 किलोग्राम का आइईडी प्लांट किया था। इसे सुरक्षाबलों के सतर्कता व सूझ-बूझ से बरामद कर निष्क्रिय किया था। इसमें माड़वी लक्का (20 वर्ष) निवासी उपमपल्ली, डोडापारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा व माड़वी हांदा (24 वर्ष) निवासी ताड़मेटला गोंडेपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा को पकड़ा गया। आइईडी में प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक सामग्रियों को छुपाकर रखे क्रमशः चार इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, छह जिलेटिन राड, एक गुच्छा कोर्डेक्स वायर को बरामद कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

  • Related Posts

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को…

    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के बंजारी रोड, गोल बाजार समेत कई इलाकों में व्यापक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 24 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 7 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    You cannot copy content of this page