*रायपुर,दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार। धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आजाद चौक के मोमिनपारा में पुलिस ने बुधवार देर रात 226 किलो गोमांस बरामद किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश दी थी। यहां गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का समीर मंडल पकड़ा गया, जबकि आरोपित आटो चालक फरार है। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। पुलिस ने छापा मारकर प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही बड़ा चाकू, तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस को लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन गोवंशों का अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 325 बीएनएस तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 में केस दर्ज हुआ। इसमें आठ वर्ष का कारावास हो सकता है। प्रदेश में गोतस्करी, वध और गोमांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गौवध और गोमांस रखने वालों को जेल जाना पड़ेगा। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था। ऑटो से घर लाया गया और कुछ लोगों को बेचा भी गया है।

  • Related Posts

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    ​सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे ​रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू करने के फैसले ने आबकारी विभाग की सप्लाई व्यवस्था बिगाड़ दी है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच लागू की गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    You cannot copy content of this page