*भिलाई,हाउसिंग बोर्ड के एक घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एक घर में आग लगने से वहां रहने वाले बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दरअसल घर के एक कमरे में रखे गद्दे में आग लगी। उसके धुएं से दंपती का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने घर में भरे धुएं को देखा तो उन्होंने खिड़की के कांच को तोड़ा और पुलिस को जानकारी दी। कांच तोड़ते ही घर में भरा धुआं बाहर निकलने लगा। इधर, पुलिस के साथ नगर सेना के दमकल कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्ग दंपती को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि मच्छररोधी अगरबत्ती से गद्दे में आग लगी और उससे ये घटना हुई है। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड की है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना गुरुवार शुक्रवार की मध्य देर रात्रि तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वर्गीस चेरियन (65) अपनी पत्नी जाली चेरियन (60) के साथ घर पर रहता था। दंपती के तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी दिल्ली, एक बेटा बैंगलुरु और एक बेटा रायपुर में रहता है। वे दोनों यहां पर रहते थे। गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद वे लोग घर के अलग अलग कमरों में सो गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने घर में भरा हुआ धुआं देखा तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। नगर सेना के दमकल कर्मियों ने मास्क पहनकर वर्गीस चेरियन और उसकी पत्नी डाली चेरियन को घर के अलग अलग कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दंपती के स्वजनों को इसकी जानकारी दे दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मच्छररोधी अगरबत्ती से आग लगने से ये घटना हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page