*ओडिशा के पूर्व मंत्री नबा दास के बेटे समेत 22 हिरासत में*

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के सरायपाली पुलिस ने ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के बेटे विशाल दास सहित लगभग 22 लोगों को गुरुवार रात 11 बजे हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था, बताया गया है कि इनमें सरपंच, समिति के सदस्य और पंच शामिल थे। ये सभी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे किरमिरा ब्लॉक अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले थे। उससे पहले इनको गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पकड़े गए लोगो ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया है। ग्राम पंचायत बनपाली ओड़िसा के सरपंच तपी मरैई का कहना है कि वे और उनके साथी सरायपाली घूमने आए थे। लेकिन गुरुवार रात करीब 11 बजे ओड़िसा के लैकेरा पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के सरायपाली पुलिस को सौंप दिया। इस मामले पर बीजेडी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है। विशाल दास सहित 22 लोगों को शाम चार बजे नोटिस देकर छोड़ा गया है। इन्होंने लॉज में तोड़फोड़ की, पुलिस से गाली गलौच की। पकड़े गए लोगो में सभी 22 पुरूष थे।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    You cannot copy content of this page