*दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जलाया*

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) गरियाबंद में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म में असफल होने पर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता को गंभीर हालत में तत्काल छुरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया। इसके महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख उसे महासमुंद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना की शिकायत मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराए गए और आरोपित को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page