*रायपुर,महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली – कांग्रेस*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे रही है। तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी की गयी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, लोकसभा चुनाव के पहले सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया, आगे आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 5 माह हो चुका है और मात्र दो महीने की 2000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। प्रदेश के 75 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 5 महीने की बकाया 5000 रु. की राशि खाता में जमा कराये।
  • Related Posts

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page