*छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर*

गरियाबंद । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ओडिशा स्टेट कमेटी के प्रमुख चलपति समेत 14 नक्सली मारे गये हैं। ओडिशा पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ओडिशा स्टेट कमेटी के प्रमुख चलपति के मारे जाने से नक्सली आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने कल जानकारी दी थी कि 20 जनवरी की सुबह सुरक्षा बलों ने कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया था। इस ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीमें शामिल हैं। जिनमें विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तीन, छत्तीसगढ़ पुलिस की दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच टीमें शामिल थीं। अभियान की शुरुआत के कुछ ही समय बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सुरक्षा बलों ने इलाके में तेजी से घेराबंदी की। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। मामला मैनपुर थाना इलाके का है। जवानों ने जिन 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। तलाश के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,आज बरोज़ जुमेरात बमुताबिक़ 19 मार्च 2026 बाद नमाज़े मगरिब मदरसा इस्लाहुल मूस्लेमीन वा दारूल यतामा बैजनाथ पारा रायपूर में माहे शव्वालुल…

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    You cannot copy content of this page