*भाजपा ने जारी किया विकसित दिल्ली संकल्प पत्र -2, विद्यार्थियों और कामगारों के लिए बड़ी घोषणाएं*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी किया। विकसित दिल्ली संकल्प पत्र -2 को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के घोटालों की जांच कराने की बात कहते हुए कहा, “हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। मोदी की गारंटी है कि दिल्ली में हर गारंटी पूरी होगी।” भाजपा ने अपने संकल्प पत्र-2 में विद्यार्थियों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में जरूरतमंदों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे। । पार्टी ने दिल्ली में ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाने तथा ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा और पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने का वादा किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने दलालों को खत्म कर दिया है और डीबीटी के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली वालों को बेहतर आज और बेहतर कल देने का प्रयास करेंगे। भाजपा ने कामगारों के लिए डोमेस्टिक वेलफेयर बोर्ड बनाने की बात कही है। इसके 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, 05 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 06 महीने की पेड मैटरनिटी लीव देने का किया गया है।

  • Related Posts

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत…

    *”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *रायपुर मामला: महिला की मौत और संदिग्ध इलाज का सच*

    *रायपुर मामला: महिला की मौत और संदिग्ध इलाज का सच*

    You cannot copy content of this page