Home / chhattisgarh / *युवती को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*युवती को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाया। इसके बाद किसी तरह बचकर निकली युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती कपड़े की दुकान में सेल्सगर्ल है। कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में रहने वाले अमित नामदेव से उसकी दोस्ती है। युवती दो जनवरी की रात बंगालीपारा स्थित अमित के किराए के मकान में सामान देने गई थी। रात करीब 10 बजे अमित घर पर आया। इसी दौरान सामने के रूम में रहने वाले मेघराज देवांगन, गजेंद्र, गुड्डा जायसवाल और एक अन्य व्यक्ति ने अमित से विवाद किया। कुछ समय बाद रात करीब 11 बजे मेघराज, गजेंद्र और गुड्डा ने मिलकर अमित से मारपीट की। इससे लहूलुहान होकर अमित किसी तरह अपने रूम पर आया। युवती तीनों से मारपीट के संबंध में पूछताछ करने चली गई। उसे अकेले देखकर तीनों ने खींचकर रूम में बंद कर दिया। दो लोगों ने युवती को दीवार से चिपकाकर पकड़ लिया। एक युवक उसके कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा। उसकी आवाज सुनकर अमित अपने रूम से बाहर आया। उसने गजेंद्र के रूम का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इधर, किसी तरह युवकों की पकड़ से छूटी युवती ने पास रखे चाकू को उठा लिया। उसने खुद को घायल करने की धमकी दी। इससे डरकर युवकों ने दरवाजा खोल दिया। अमित युवती को बचाकर उसके घर पहुंचाया। युवती ने जानकारी स्वजन को देकर शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page