*बीमा धारकों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वह बीमा धारकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई स्तर पर नियामक और नियंत्रक तैनात किये गये हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने बीमाधारकों की सुरक्षा के लिए नियम – प्रावधान तय किये, जो इरडा की निगरानी में लागू किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमा कंपनी किन्ही कारणों से संकट में आती है तो बीमाधारकों को अन्य बीमा कंपनी के साथ जोड़ दिया जाता है। इसलिए देश में किसी भी बीमाधारक को कंपनी बंद होने के कारण संकट का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होेंने कहा कि बीमाधारकों की शिकायतों के समाधान के लिए इरडा और बीमा कंपनियों में तंत्र बनाया गया है। किसी की भुगतान के बारे में इरडा का फैसला आने के बाद बीमा कंपनी को 30 दिन के भीतर भुगतान करना होगा और इसमें विफल रहने पर 5000 रुपए प्रतिदिन का जुर्माना देना होगा।

  • Related Posts

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर “माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है” रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जबलपुर के वरगी डेम में हुए क्रूज हादसे की यह तस्वीर दिल को…

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    You cannot copy content of this page