*पत्नी ने फिजिकिल रिलेशन बनाने से किया मना,,,पति ने कर दी हत्या,पढ़े पूरी खबर*,*

बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, बिलासपुर में एक शख्स ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने फिजिकिल रिलेशन बनाने से मना कर दिया था, जो पति को नागवार गुजरा। परिजन और पुलिस से बचने के लिए उसने ब्लड प्रेशर कम होने और चक्कर खाकर बाड़ी में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने शक के आधार पर महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना 6 दिन पहले रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि भोंदलापारा निवासी सावनी बाई पटेल (38) की 10 फरवरी की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर 11 फरवरी की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पति रूपचंद पटेल (39) ने बताया कि रात में उसकी पत्नी बाड़ी की तरफ गई थी। करीब आधे घंटे तक वह नहीं लौटी, तो वो बाड़ी में गया। वहां उसने अपनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। उसने पुलिस को बताया कि उसे लो ब्लड प्रेशर था। पहले भी वह चक्कर खाकर गिर जाती थी, लेकिन इस बार गिरने पर उसकी जान चली गई। महिला की मौत पर उसके परिजन ने भी कोई आशंका नहीं जताई। इसके बाद भी शक के आधार पर पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने पति रूपचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी रूपचंद ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसने अपनी पत्नी से फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। पत्नी ने अपनी शारीरिक परेशानी बताकर संबंध बनाने से मना कर दिया। रात करीब 10.30 बजे वह आंगन की तरफ निकल गई। वह भी उसके पीछे गया, फिर बाड़ी में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पकड़े जाने के डर से वह अपने बेटों और पुलिस के सामने बीमारी और चक्कर आने से गिरकर मौत होने की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने पूछताछ की, तब पता चला कि घटना की रात उसके 14-15 साल के 2 बेटे भी घर में थे। रात का खाना खाने के बाद दोनों बेटे दूसरे कमरे में सो गए। इसके चलते उन्हें अपनी मां की हत्या की भनक तक नहीं लगी। जब बेटों ने सुबह मां के बारे में पूछा, तो पिता ने बीमारी और चक्कर खाकर गिरने की बात उन्हें बताई। यही कहानी उसने पुलिस को भी सुनाई। थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि महिला की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे भी बड़े हो गए हैं, इसलिए किसी को उसकी हत्या का शक नहीं हुआ। पुलिस ने बेटों से भी पूछताछ की, तब उन्होंने भी रात में विवाद होने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिर भी शक के आधार पर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें हत्या का खुलासा हो गया।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    You cannot copy content of this page