*10 वी के तीन छात्रों ने मिलकर,11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दिल्ली,सियासत दर्पण न्यूज़। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र सहित तीन किशोरों को पकड़ा गया है। अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक,रोहन गुरुवार को नेब सराय में घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई घाव थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और रोहन एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और रोहन उसे स्कूल में अक्सर परेशान किया करता था। उन्होंने बताया कि इसलिए आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बदला लेने का फैसला किया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page