Home / छत्तीसगढ़ / *समाज सेवा में राष्ट्रपति से सम्मानित अलीशा फातिमा का सम्मान,,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

*समाज सेवा में राष्ट्रपति से सम्मानित अलीशा फातिमा का सम्मान,,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़ । माध्यम वर्ग से मुस्लिम समाज की लड़की कुछ कर गुजरने का इरादा कर लिया और आज समाज सेवा को अपना भविष्य बना लिया वह लड़की अलीशा फातिमा आज बिलासपुर शहर से निकल कर विभिन्न उच्च अधिकारियों से सम्मानित होते हुए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई ।

 

एक विशेष भेंट में डॉ शाज़िया अली और जहूर अली को अलीशा ने बताया कि वह मूलतः रायगढ़ में मध्यम वर्ग से है अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर आई वैसे तो वह डॉक्टर बनाना चाहती थी पर गरीबी सामने थी वह हताश नहीं हुई और स्थानीय सी एम डी कॉलेज से यू जी बी ए से किया और एम ए हिस्ट्री से किया उसी दौरान उसने एन एस एस लेकर समाज सेवा में लग गई और समाज सेवा को अपना भविष्य बना लिया इसी कड़ी उसको विभिन्न संगठनों से सम्मानित किया गया महामहिम राष्ट्रपति जी से, महामहिम राज्यपाल जी से , माननीय मुख्यमंत्री से सम्मानित हुई ।
आने वाली पीढ़ी को संदेश देते हुए बताया कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता बस काम करने की लगन होना चाहिए कामयाबी आपके कदमों के नीचे होगी जिंदगी में हताश कभी न होना बस अपने काम को सच्चे मन से करना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए ।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर जिला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page