Home / छत्तीसगढ़ / *70 वर्षीय महिला ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र…कहीं नहीं हो रही सुनवाई*

*70 वर्षीय महिला ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र…कहीं नहीं हो रही सुनवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद : (सियासत दर्पण न्यूज़) गरियाबंद जिले से एक अनोखा और मार्मिक मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जमीन विवाद से वर्षों से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला ने जब स्याही से लिखे आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होते देखी, तो उसने अपने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिख डाला। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला छुरा क्षेत्र की रहने वाली 70 वर्षीय ओम बाई बघेल का है, जो टीबी जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं। ओम बाई ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन में वर्षों से रिवाज के अनुसार पूर्वजों की समाधि (मठ) बनी हुई थी। लेकिन छुरा निवासी संतोष सारड़ा ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और पूर्वजों का मठ भी तोड़वा दिया। एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा विधिवत कब्जा दिलाया गया था और उस दौरान पुलिस बल मौजूद था। सोशल मीडिया में जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं, तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले पर छुरा तहसीलदार ने कहा कि यह भूमि विवाद पिछले तीन वर्षों से न्यायालय में लंबित था, जिसमें फैसला संतोष सारड़ा के पक्ष में आया है। राजस्व प्रावधानों के तहत उसे कब्जा दिलाया गया। मठ तोड़े जाने की घटना के बारे में तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन के लौटने के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।जब कलेक्टर, एसपी और जिले के तमाम जिम्मेदार अफसरों से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली, तो पीड़िता ने अपनी पीड़ा को खून से लिखकर पत्र को राष्ट्रपति के नाम स्पीड पोस्ट किया। वायरल हो रहे पत्र और रोते हुए वीडियो में ओम बाई ने बताया कि कब्जा दिलाने के बाद जब प्रशासन लौट गया, तो उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया गया और महिलाओं का अपमान हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page