Home / राजधानी / *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

*रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर 2 के CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए 100% परीक्षा परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 130 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। विद्यालय का औसत परीक्षा परिणाम 75.71 प्रतिशत रहा।

विद्यालय की छात्रा अनुष्का हरिश कुमार महोबिया ने 485/500 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अर्थशास्त्र में 100, बिजनेस स्टडीज में 99 तथा अकाउंटेंसी में 99 अंक प्राप्त किए।

द्वितीय स्थान पर आयुष्मिता पात्रो रहीं, जिन्होंने 478/500 अंक प्राप्त किए। वहीं चिन्मय बिसेन एवं नमिता रायदास ने 475/500 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य मडके ने 474/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य Sujit Saxena ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page