Home / छत्तीसगढ़ / *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

*हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति ए. डी. एन. बाजपेयी ने कहा कि हिदायत अली बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे।
उन्होंने साहित्य से समाज को नई दिशा दी और स्टैण्ड बॉल खेल के माध्यम से खेल जगत में अलग पहचान बनाई।बाजपेयी जी ने कहा कि समाज में साहित्य का स्थान न हो तो वह मृतप्राय हो जाता है।

विशिष्ट अतिथियों के विचार-
डॉ. अजय पाठक: हिदायत अली खुले विचारों के कवि थे, वेदों का ज्ञान रखते थे और सूफी रचनाकार रहे।
– डॉ. तार्निश गौतम: हिदायत अली हमारे गुरु रहे, उन्होंने हर उम्र के लोगों के साथ जीना सिखाया।
करण सिंह: खेल जीवन में बुरी आदतों को दूर रखते हैं, हिदायत अली ने हमें खेलों से जोड़े रखा। विक्रम सिंह ठाकुर (अस्तित्व प्रकाशन): हिदायत अली की कृति कमलाकर के कलमदान से का प्रकाशन कर खुशी हो रही है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
जाविद अली (महासचिव, स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने स्वागत भाषण दिया और विश्वास जताया कि स्टैण्ड बॉल जल्द ही शिखर तक पहुंचेगा।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान:
– आदित्य रजक (भिलाई) – अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
– गिरीश कश्यप (बिलासपुर) – राष्ट्रीय रेफरी
– डॉ. मनीष मुखर्जी – राष्ट्रीय रेफरी
– डॉ. शाज़िया अली खान ने बताया कि हिदायत अली की कृति कमलाकर के कलमदान से का विमोचन किया गया।
– ए. डी. एन. बाजपेयी द्वारा “मैं तुम्हारे साथ भी हूं, मैं तुम्हारे पास भी हूं” शीर्षक पर एकल काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
– सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संचालन एवं उपस्थिति- कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र मौर्य ने किया। उपस्थित गणमान्य:- अलीम खान, सुरेंद्र वर्मा, जॉनी भाई, डॉ. शंकर यादव, माता नाज़मा अली, डॉ. अंकुर शुक्ला, माजिद अली, रेहाना अली डॉ. मिलिंद भान देव आबिद अली, डॉ. सतीश जायसवाल, दुआ जी, मोनू शर्मा, श्री कुमार, नसरीन अली, नफीसा अली आदि

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page