Home / राजधानी / *रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

*रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज,राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जवान, एसीसीयू टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) शामिल रहा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि दो युवकों के पास से चाकू बरामद होने पर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, डीसीपी सेंट्रल जोन और क्राइम के निर्देश पर न्यायालय की अनुमति से यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तथा उपद्रव की आशंका वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

न्यायालय परिसर से इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने आशुतोष साहू उर्फ अमन, विराज सेन्द्रे, भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू,गोलू नेताम उर्फ कामता, पवन कोसरिया और दुन्नो कुल्हरिया सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

सभी आरोपियों को थाना सिविल लाइन लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से अवैध हथियार मिले। पुलिस ने मयंक सोनी और विनोद सारथी के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर में लगातार बढ़ रही भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आगे भी इस तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page