Home / राजधानी / *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

*रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही साले की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहु पिछले करीब तीन साल से रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक गिरधर आरोपी को अक्सर गालियां देता था, जिससे दोनों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए थे।

घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद प्रकाश साहु गिरधर को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया। शराब के नशे में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने पास रखे चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहु को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। प्रारंभिक जांच में पुराना विवाद और शराब के दौरान हुआ झगड़ा हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page