Home / राजधानी / *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

*रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने ही हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तीन देसी बम बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पुलिस दबिश देने पहुंची,तब आरोपी खुद को भी बम से उड़ाने की तैयारी में था।

महापौर का साला है आरोपी
आरोपी विनय देवांगन बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है और भाजपा पार्षद एवज देवांगन से भी उसकी रिश्तेदारी है। 6 मई की शाम विनय, रावाभाठा निवासी मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग लेकर पहुंचा था, जिसमें दो सर्किट वाले बम और एक एयरगन मौजूद थे। मितानिन की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटकों को सुरक्षित नष्ट किया था।

पारिवारिक तनाव बना वजह
पेशे से मोबाइल मैकेनिक विनय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पारिवारिक विवादों से बेहद परेशान था। इसी हताशा में उसने विस्फोटक जुटाए और आत्मघाती कदम उठाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसके पास से बम बनाने की अन्य सामग्री भी जब्त की है।

खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि एक मोबाइल मैकेनिक के पास विस्फोटक सामग्री कहां से आई और सर्किट बम बनाने में उसकी मदद किसने की।

घर में मिला था बम बनाने का सामान
जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग में लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि हुई थी।

इलाके में फैली थी दहशत
घटना के सामने आने के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था।
खमतराई थाना क्षेत्र के बीरगांव प्रगति चौक स्थित मितानिन पुष्पा साहू के घर 7 मई को बम और पिस्टल मिलने की सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस को जानकारी मिली कि बम से भरा बैग मितानिन के घर पर रखा गया था, जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया। आरोपी विनय कुमार देवांगन ने पुष्पा साहू के घर बम रखा था और वह घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि पुष्पा साहू और विनय देवांगन एक-दूसरे के परिचित थे। 6 मई को विनय देवांगन पुष्पा के घर आया था और काले रंग का बैग छोड़कर चला गया। जब पुष्पा ने बैग खोला तो उसमें बम और पिस्टल मिले। इसके बाद पुष्पा ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज किया।

आरोपी का खुलासा

पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि पारिवारिक तनाव के कारण वह बहुत परेशान था और उसने खुद को बम से उड़ाने का निर्णय लिया था। बम से आत्महत्या करने के लिए उसने विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। लेकिन, उससे पहले ही पुलिस को जानकारी मिल गई और वह पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में उपयोग होने वाली बैटरी, फटाका ज्वांइटर, वायर और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध सामग्री का उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page