*रायपुर,,परिवार को मिले उचित मुआवजा साथ ही बच्चे के परवरिश व पढ़ाई का खर्च उठाये सरकार – इकराम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,बीरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने बताया की नगर निगम बीरगांव के रावाभाठा स्थित स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही और रात्रिकालिन ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों कि वजह से रावाभाठा वार्ड क्रं 13 की निवासी साक्षी निषाद 22 वर्ष जो 12 घंटे पहले माँ बनी थी उसकी मृत्यु हो गई,कारण सिर्फ एक स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियो कि कुम्भकर्णी नींद….

 

अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज एक दूधमूही बच्ची के सर से माँ कि ममता रूपी छाँव हमेशा के लिए दूर हो गई…
रात्रि मे एक वार्ड नर्स के भरोसे छोड़ा गया था रावाभाठा का स्वास्थ्य केंद्र रात्रि मे जिस डॉक्टर कि ड्यूटी थी वह गायब था
जबकि यहा आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या मे लोग प्रसूती के लिए आते हैं इसके बाद भी इस केंद्र मे डुयूटी मे लगे डांक्टरो द्वारा हमेशा लापरवाही की जाती हैं इसी प्रकार डांक्टरो की लापरवाही के करण उरला स्वास्थ केंद्र मे भी एक बच्चे की जान चली गई थी उसके बाद भी स्वास्थ विभाग नही जागा,पुरी सरकार शराब बेचने मे मस्त है।
इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही है स्वास्थ्य मंत्री को समय समय पर अपने विभाग की समीक्षा करनी चाहिये एवं लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिये।
हम मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं विभाग की लापरवाही के कारण जान गई है इसलिये सरकार परिवार को उचित मुआवजा दे साथ ही बच्ची की परवरिश व पढाई का सम्पुर्ण खर्च सरकार उठाये।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page