*युवक की डंडे रॉड से पिटाई,युवक घायल,सियासत दर्पण न्यूज़ से सौरभ सतपथी की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से सौरभ सतपथी की खबर

सरायपाली,,, सियासत दर्पण न्यूज़। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। कृष्णा बाघ ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली का रहने वाला है कक्षा 10 वीं तक पढ़ा है।

ड्रायवरी काम करता है। दिनांक 09/06/2025 को अपने दोस्त आवेश खत्री के साथ रायपुर गया था। रात्रि करीब 09 बजे बस से सरायपाली शीतला मंदिर के पास से उतरा था उसी समय रूपेश यादव मोटर सायकल से आया जिसके साथ बैठकर महलपारा बांधा तालाब के पास गया जहां पर रूपेश यादव पुरानी रंजिश वश गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तभी टिकेश्वर राव ऊर्फ टिकू, जीवन कौर, मुकेश राव तथा उसके मोहल्ले वाले डंडा, राड लेकर आये और सभी मिलकर मारपीट किये जिससे सिर में, सीना में दाहिने पैर में चोंट आया चोंट लगने से वहीं बेहोश हो गया था।

घटना को भूपेत्र भोई, कौशल सोनी देखे हैं तथा ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये सरायपाली एवं जिला अस्पताल महासमुंद से ईलाज कराकर इस समय दिनांक 10/06/2025 को रिपोर्ट करने थाना आया। पुलिस ने 115 (2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page