*सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर का असर,,,एसडीएम ने जाँच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया हटाए गए पटवारी,सौरभ सतपथी,सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

समाधान शिविर में किसानों से फसल बीमा की 20% राशि वसूली मामले को कलेक्टर ने लिया संज्ञान में, एसडीएम ने जाँच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया हटाए गए पटवारी,

सरायपाली,, सियासत दर्पण न्यूज़, : 29 मई 2025 को समाधान शिविर में किसानों ने पटवारी सामर गिरी गोस्वामी एवं ग्राम सेवक पैकरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसे सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली के संवाददाता सौरभ सतपति ने प्रमुखता से किसानों से चर्चा कर समाचार संकलन कर उसे प्रमुखता से सियासत दर्पण न्यूज़ वेबपोर्टल के माध्यम से आम जनता,व अधिकारियों तक पहुचाया,, जिसका असर तत्काल देखने मिला, किसानों का कहना था कि फसल बीमा की 20% राशि उनसे अवैध रूप से वसूली जा रही है। किसानों का आरोप था कि यह वसूली नियमानुसार नहीं है और बार-बार परेशान किया जा रहा है, जिससे किसान वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

किसानों ने समाधान शिविर प्रभारी को दिए आवेदन में लिखा था कि पटवारी और ग्राम सेवक द्वारा जबरन वसूली की जा रही है। इससे किसान मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मामले की गंभीरता को देखते हुए
किसानों की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए महासमुंद कलेक्टर ने सरायपाली sdm को मामले की जाँच के आदेश दिए,जांच में sdm द्वारा किसानों की शिकायत को सही पाया और वर्तमान पटवारी सामर गिरी गोस्वामी को हल्का प्रभार टेमरी और गेर्रा से प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यो की सुचारू रूप से संचालन हेतु नवीन पदस्थापन प. ह. न 23 लमकेनी कर दिया गया है ।और उनके स्थान पर पटवारी दीनबंधु सिदार को नवीन पदस्थापना दी गयी है ताकि ग्रामीणों और किसानों को आगे इस तरह की कोई समस्या न हो,,

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page