*राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सघन प्रयास करने के दिए निर्देश*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं। आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। श्री डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पूर्व भाजपा मंत्री और जनजातीय सुरक्षा के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत ने देशभर के आदिवासियों को एकजुट करने का निर्णय लिया है। उन्होंने 24 मई को…

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकृत शासकीय और निजी अस्पतालों को योजना की जानकारी अनिवार्य रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 5 views
    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    You cannot copy content of this page