भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के बोनस पर संकट

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारियों के बोनस को लेकर इस साल भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। हर वर्ष अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की परंपरा रही है। लेकिन इस वर्ष की शुरुआत से ही इसे लेकर संशय बना हुआ है। कर्मचारियों की चिंता इस बात को लेकर है कि कहीं प्रबंधन एकतरफा निर्णय लेकर, पूर्व वर्षों की तरह, इस बार भी बिना बातचीत के सीधे खातों में राशि न डाल दे। बीएसपी देश के प्रमुख स्टील संयंत्रों में से एक है, जहां हजारों कर्मचारी सालभर मेहनत करते हैं। बोनस उनके उत्साह और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। यदि समय रहते समिति की बैठक नहीं हुई और संवाद के माध्यम से निर्णय नहीं लिया गया तो यह न केवल श्रम संबंधों को प्रभावित करेगा, बल्कि संयंत्र के वातावरण पर भी प्रतिकूल असर डालेगा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन को चाहिए कि वह पारदर्शिता अपनाते हुए कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करे और एनजेसीएस समिति की तत्काल बैठक बुलाकर उचित निर्णय ले। गौरतलब है कि बोनस वितरण पर चर्चा के लिए बनी नेशनल जॉइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) के तहत एक उप समिति का गठन जनवरी 2025 में किया गया था। इसका उद्देश्य बीएसपी जैसे बड़े स्टील संयंत्रों में बोनस को लेकर पारदर्शी और सर्वसम्मति से निर्णय लेना था। लेकिन छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक इस समिति की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति है। उनका मानना है कि यह चुप्पी प्रबंधन की मंशा को लेकर सवाल खड़े करती है। कर्मचारियों को आशंका है कि प्रबंधन इस बार भी बिना परामर्श के बोनस राशि सीधे बैंक खातों में जमा कर सकता है।

  • Related Posts

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस…

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    कोंटा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर छात्रावास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page