*भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के बोनस पर संकट*

भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारियों के बोनस को लेकर इस साल भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। हर वर्ष अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की परंपरा रही है। लेकिन इस वर्ष की शुरुआत से ही इसे लेकर संशय बना हुआ है। कर्मचारियों की चिंता इस बात को लेकर है कि कहीं प्रबंधन एकतरफा निर्णय लेकर, पूर्व वर्षों की तरह, इस बार भी बिना बातचीत के सीधे खातों में राशि न डाल दे। बीएसपी देश के प्रमुख स्टील संयंत्रों में से एक है, जहां हजारों कर्मचारी सालभर मेहनत करते हैं। बोनस उनके उत्साह और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। यदि समय रहते समिति की बैठक नहीं हुई और संवाद के माध्यम से निर्णय नहीं लिया गया तो यह न केवल श्रम संबंधों को प्रभावित करेगा, बल्कि संयंत्र के वातावरण पर भी प्रतिकूल असर डालेगा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन को चाहिए कि वह पारदर्शिता अपनाते हुए कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करे और एनजेसीएस समिति की तत्काल बैठक बुलाकर उचित निर्णय ले। गौरतलब है कि बोनस वितरण पर चर्चा के लिए बनी नेशनल जॉइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) के तहत एक उप समिति का गठन जनवरी 2025 में किया गया था। इसका उद्देश्य बीएसपी जैसे बड़े स्टील संयंत्रों में बोनस को लेकर पारदर्शी और सर्वसम्मति से निर्णय लेना था। लेकिन छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक इस समिति की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति है। उनका मानना है कि यह चुप्पी प्रबंधन की मंशा को लेकर सवाल खड़े करती है। कर्मचारियों को आशंका है कि प्रबंधन इस बार भी बिना परामर्श के बोनस राशि सीधे बैंक खातों में जमा कर सकता है।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page