Home / छत्तीसगढ़ / *पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रार्थी श्री सत्येन्द्र कुमार राठौर, निवासी पुराना चंदनिया पारा, जांजगीर द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम पुटपुरा में उनके एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन है। उक्त जमीन में उनके दो बुआओं ने हक त्याग के माध्यम से अपना हक त्याग कर दिया है, जिस पर उक्त जमीन में उनके दोनों बुआओं का नाम क्रमांक 1, पीटा ऋण पुस्तिका से नाम हटाने के लिए आवेदन किया गया था। एक माह व्यतीत होने के उपरांत भी पुटपुरा के पटवारी बालमुकुंद राठौर द्वारा ऋण पुस्तिका से नाम नहीं हटाया गया तथा उक्त कार्य के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् दिनांक 17.07.2025 को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी – बालमुकुंद राठौर

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page