Home / छत्तीसगढ़ / *ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचा कर मारने वाले फरार 2 आरोपियो पर 2 हजार का इनाम घोषित*

*ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचा कर मारने वाले फरार 2 आरोपियो पर 2 हजार का इनाम घोषित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जगदलपुर बोधघाट थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचा कर मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 2 मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने फरार दोनो मुख्य आरोपियों पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनका पता बताने वालों को घोषित ईनाम दिए जाएंगे। जो भी व्यक्ति फरार दोनों आरोपियों की जानकारी देगा उसके नाम को गोपनीय रखा जाएगा। जिस फॉर्म हाउस में ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचाकर मारा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया गया है।
विदित हो कि मामला 25 जुलाई का है, 2 अगस्त को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वहीं 4 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में शामिल 2 आरोपी नीलम नाग और संजू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही अन्य 2 मुख्य आरोपी आयुष राजपूत और मिथिलेश साहू घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पड़ोसी राज्यों में भी इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपी फरार हैं उनके रिश्तेदारों, परिचितों के यहां भी पुलिस की नजर है।फिलहाल आज 13 अगस्त तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस को पता चला था, मिथिलेश और आयुष के साथ इस घटना में नीलम और संजू भी शामिल हैं, तो इन दोनों को शहर से ही इनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है । वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page