Home / छत्तीसगढ़ / *जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार*

*जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सुकमा। (सियासत दर्पण न्यूज़) केरलापाल थाना क्षेत्र के बोरगुड़ा पोंगाभेज्जी में जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से वारकर एक युवक किसके हिंगा की हत्या कर दी गई है। जादू-टोना के शक में हुई इस हत्याकांड़ की विवेचना कर रही सुकमा पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम किसके हिंगा है, जो बोरगुड़ा पोंगाभेज्जी का रहने वाला था। युवक खेती-किसानी का काम करता था। कुछ दिनों से गांव के रहने वाले कुछ लोगों की तबियत खराब होने लगी, लोगों को शक था कि किसके हिंगा जादू-टोना करता था। इसी शक के आधार पर एक दिन पहले मंगलवार को गांव के ही दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के मामले की सूचना पर सुकमा पुलिस ने तत्काल विवेचना में लेकर जांच में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस हत्या की वारदात में शामिल दो लोगों को बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्या की वारदात में और कितने लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page