Home / छत्तीसगढ़ / *घर बैठे पैसा कमाओ स्कीम का झांसा देकर छात्र से की 2.37 लाख की ठगी*

*घर बैठे पैसा कमाओ स्कीम का झांसा देकर छात्र से की 2.37 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,,,(सियासत दर्पण न्यूज़) बिलासपुर में साइबर अपराधियों ने छात्र को घर बैठे कमाई का लालच देकर ठगी का शिकार (Cyber Fraud) बना लिया। टेलीग्राम लिंक से जोड़ा गया छात्र शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क पाकर विश्वास में आया, लेकिन आगे चलकर उसे ट्रेडिंग टास्क (Trading Task) में निवेश करने को कहा गया। लगातार पैसों की मांग और झूठे मुनाफे का वादा कर आरोपी ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। Tax की मांग पर छात्र को धोखाधड़ी (Online Scam) का अहसास हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार 31 मई को छात्र के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत बताया और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। आरोपी ने छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग का टास्क दिया। शुरुआत में कुछ रकम खाते में भेजकर भरोसा बनाया। इसके बाद ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page