Home / छत्तीसगढ़ / *झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम कर रहा ऑपरेशन, प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ा लोगों का दर्द*

*झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम कर रहा ऑपरेशन, प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ा लोगों का दर्द*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) बिर्रा ग्राम पंचायत में झोलाछाप पटेल डॉक्टर का धंधा खुलेआम चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यह व्यक्ति अपने छोटे से क्लिनिक में इलाज कर रहा है। क्लिनिक के बाहर बड़े अक्षरों में MBBS डॉक्टर का बोर्ड लगाया गया है, जिससे भोले-भाले ग्रामीण धोखे में आ जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह झोलाछाप डॉक्टर इंजेक्शन लगाने, ग्लूकोज चढ़ाने और छोटे-मोटे ऑपरेशन तक कर देता है। कई लोग ठीक होने की बजाय और बीमार हो गए हैं। बावजूद इसके, ग्रामीण मजबूरी में उसी के पास इलाज कराने जाते हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page