Home / छत्तीसगढ़ / *आंगनबाड़ी में 3 वर्षीय बच्ची की स्कूल में मौत,अबतक कोई कार्यवाही नही,प्रियंका शुक्ला की रिपोर्ट*

*आंगनबाड़ी में 3 वर्षीय बच्ची की स्कूल में मौत,अबतक कोई कार्यवाही नही,प्रियंका शुक्ला की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

प्रियंका शुक्ला की रिपोर्ट

बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जिले के तालापारा स्थित एक सरकारी स्कूल में लग रहे आंगनबाड़ी में 3 वर्षीय बच्ची मुस्कान महिलांग की स्कूल में ही रहकर मौत हो गई। बच्ची की बड़ी मां से मेरी बात हुई है और उसने बताया है कि बच्ची की मौत तब हुई है, जब वो आंगनबाड़ी में पढ़ाई करने गई थी, बता दूं कि बच्चों की सुरक्षा हेतु कोई भी इंतजाम नहीं है , शादी ब्याह से लेकर आस पास के गंजेड़ी लोग भी कभी भी आए जाए कोई सुरक्षा नहीं है।
इस मामले में अब तक पुलिस ने किसी पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है हालांकि इस मामले में तो सीधा नेताओ और मुख्यमंत्री पर FIR दर्ज होनी चाहिए क्योंकि उनके द्वारा ही यह सुरक्षा नहीं दी जाने के कारण ही बच्ची की लापरवाही से मौत हुई है। उक्त घटना 14/08 की है और आज तक पुलिस वालो ने कोई कार्यवाही किसी पर नहीं की है, क्योंकि बच्ची गरीब मजदूर की थी।
मामले में परिवार ने बच्ची का कफ़न दफन अपने तखतपुर स्थित गांव में करने जाने से अभी सामने से मेरी मुलाकात नहीं हो सकी है, कल दशगात्र कार्यक्रम के बाद परसो मां से मेरी मुलाकात होगी।
तब तक के लिए बिलासपुर के नेताओ और अधिकारीगण से सवाल कीजिए कि कौन सी घुट्टी पी रखी है इस मामले में???
मामले को इतने दिनों से दबाकर रखा गया है, क्षेत्र के नेता भी आखिर वोट बस लेने की राजनीति करेंगे, लेकिन बच्चे की सुरक्षा पर आखिर कोई कार्यवाही करने में आगे क्यों नहीं आते??

आपके अंदर यदि संवेदनशील इंसान है तो मामले में सवाल जरूर करिए।

 

प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page