Home / राजधानी / *रायपुर,,, गरिमामय समारोह में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।*

*रायपुर,,, गरिमामय समारोह में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

रायपुर,,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया। राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृज मोहन अग्रवाल, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं नए मंत्रियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की, जिंदाबाद के नारे लगाए।

अभी इन मंत्रियों के पास इन विभागों की जिम्मेदारी
1. विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन,स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनसंपर्क, खनिज साधन, ऊर्जा, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग, अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो).

2. अरूण साव (उप मुख्यमंत्री)- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य व नगरीय प्रशासन

3. विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)- गृह व जेल, पंचायत व ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग.

4. राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास व किसान कल्याण.

5. ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास व पर्यावरण, योजना आर्थिक व सांख्यिकी विभाग.

6. लक्ष्मी राजवाड़े- महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी.

7. दयाल दास बघेल- खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी.

8. केदार कश्यप- संसदीय कार्य, वन व जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास व सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा.

9. टंकराम वर्मा- खेलकूद व युवा कल्याण, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

10. श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

11. लखन लाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग व श्रम

12. गुरु खुशवंत साहेब- अभी विभाग का बंटवारा हुआ.

13. राकेश अग्रवाल- —

14.गजेंद्र यादव- —-

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page