Home / छत्तीसगढ़ / *ब्लॉस्ट फर्नेस में जलाया जाएगा जब्त किया गया 2000 किलो गांजा *

*ब्लॉस्ट फर्नेस में जलाया जाएगा जब्त किया गया 2000 किलो गांजा *

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग: (सियासत दर्पण न्यूज़) अवैध नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2013 से अब तक जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ हुई छापेमार कार्रवाईयों में पुलिस ने लगभग 2000 किलो गांजा जप्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार जप्त गांजे को सुरक्षित रखने में पुलिस को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। अब न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद इसे जल्द ही भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस में डालकर नष्ट किया जाएगा। ब्लॉस्ट फर्नेस के अत्यधिक तापमान में जलने से यह गांजा पूरी तरह खाक हो जाएगा और पर्यावरण को भी कोई हानि नहीं होगी। इस प्रक्रिया में पुलिस, न्यायिक अधिकारी और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन मौजूद रहेंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page