Home / राजधानी / *रायपुर, नेशनल-हाईवे पर लड़कों ने मचाया खूब हुड़दंग…*

*रायपुर, नेशनल-हाईवे पर लड़कों ने मचाया खूब हुड़दंग…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के खरोरा में लड़कों ने नेशनल हाईवे पर जमकर हुड़दंग किया। फिर बीच सड़क केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान एक लड़का पटाखे को हाथ में लेकर स्टंट करते दिखाई दिया। इस पूरी मस्ती का वीडियो युवकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है,

यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार रात वकॉर नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वीडियो में युवक नेशनल हाईवे पर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। वे बीच सड़क केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे ट्रक वालों को देखकर हूटिंग करते भी नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में एक युवक जानलेवा स्टंट करता भी नजर आ रहा है। उसने हाथों में पटाखे की जलती हुईं लड़ी को हाथ में पकड़ लिया। फिर उसे लेकर तेजी से नेशनल हाईवे पर दौड़ा। इस लापरवाही पूर्वक स्टंट से युवक की जान को भी खतरा था।

इसके अलावा आसपास आगजनी की घटना घट सकती थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। फिलहाल, इस मामले में किसी ने भी थाने में कोई शिकायत नहीं की है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page