*अफीम सप्लायर गिरफ्तार*

(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने अफीम तस्कर को पकड़ा है। आरोपी अफीम की सप्लाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। आरोपी का नाम अभिषेक बंछोर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपी से 600 ग्राम अफीम पुलिस ने जब्त की है। पूरे मामले का खुलासा जल्द रायपुर पुलिस के अधिकारी करेंगे। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली थी, कि देवेंद्र नगर इलाके में एक युवक अफीम सप्लाई करने आया है। टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्ग निवासी अभिषेक बंछोर बताया। आरोपी विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था। पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से शहर में नशे की खेप सप्लाई कर रहा था। देवेंद्र नगर पुलिस के विवेचना अधिकारी पता लगा रहे है, कि आरोपी अफीम कहां से लाता था? आरोपी की सप्लाई चेन में कौन–कौन शामिल हैं। देवेंद्र नगर पुलिस के अलावा तेलीबांधा पुलिस ने भी एक संदेही को MDMA बेचने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेही प्राइवेट ट्रेवल्स में कंडक्टरी का काम करता है। आरोपी सरायपाली से नशीली सामग्री लाकर बेचा करता है। पुलिस ने गुरुवार की रात को संदेही को पूछताछ के लिए उठाया है।

  • Related Posts

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी…

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर अपने ही विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कम वसूली को लेकर जोन 8, 9 और 10…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    You cannot copy content of this page