*गाय को चाकू से गोदने का मामला सामने आया,50 से ज्यादा बार चाकू से गोदा*

भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़)  भिलाई के कैप-2 संतोषी पारा में गोवंश(गाय) को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश द्वारा गोवंश पर 50 से ज्यादा वार किए। घटना की सूचना के बाद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इस दौरान छावनी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तत्काल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव किया और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी पारा कैंप-2 के पास एक गाय पर चाकू से हमला किया गया है। गोवंश के शरीर पर 50 से ज्यादा बार चाकू से मारने के निशान मिले। धारदार हथियार के हमले से गंभीर रूप से घायल गाय के जख्मों पर स्थानीय लोगों ने हल्दी को लगाया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी बीच बजरंग दल और बीजेपी कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शराब के नशे में अक्सर बदमाश देर रात तक मजमा लगाए रहते हैं। पुलिस को पेट्रोलिंग कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की गंभीरता और लोगों के आक्रोश को देखते हुए छावनी पुलिस अलर्ट हो गई है। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस टीम इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि संतोषी पारा कैंप-2 क्षेत्र में गाय को चाकू से मारा गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा…

    *सी बी एस ई बारहवीं परिणाम में बर्जेस अंग्रेजी शाला का दबदबा,जावेद अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद अली की रिपोर्ट बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,,,बर्जेस अंग्रेजी शाला के बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम में शहर में अपना उत्कृष्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी- 1484 पदों के लिए जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तिथि*

    *वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी- 1484 पदों के लिए जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तिथि*

    *अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नदी में बना रैम्प काटकर किया गया अवरुद्ध*

    *अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नदी में बना रैम्प काटकर किया गया अवरुद्ध*

    You cannot copy content of this page