*कारोबारी की कार से 2 लाख चुराने वाला पुलिस कर्मी बर्खास्त,सिपाही के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं।*

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,कारोबारी की कार चेकिंग के दौरान नकदी चुराने वाले सिपाही प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग के कारोबारी मयंक गोस्वामी 18 अक्टूबर की रात धमतरी से अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार में 10 लाख रुपए थे।

हवाला कारोबार के संदेह में रायपुर से क्राइम ब्रांच की टीम उसका पीछा कर रही थी। टीम में शामिल सिपाही प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित, वीरेंद्र भार्गव आदि कारोबारी के घर तक पहुंचे। इसके बाद उनकी कार की तलाशी लेने लगे। इस दौरान प्रशांत ने उनकी कार में रखी रकम में से 2 लाख रुपए निकाल लिए। रकम अपनी जेब में डाल ली। कुछ देर बाद टीम पूछताछ करके वापस चली गई।

जानकारी कारोबारी को सुबह हुई
रकम गायब होने की जानकारी कारोबारी को सुबह हुई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें प्रशांत रकम चुराते हुए नजर आया। इसकी शिकायत उन्होंने दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल को की। एसपी विजय अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच के बाद रिपोर्ट रायपुर एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह को सौंप दी। इसकी जानकारी होते ही प्रशांत को सस्पेंड कर दिया गया। साथ मामले की जांच कराई गई। जांच में रकम चुराना साबित होने के बाद एसएसपी लाल उमेद सिंह ने उसे बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले भी प्रशांत के खिलाफ कई शिकायतें थीं।

  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page