*रायपुर,,दामाद ने सास को मार डाला,,आरोपी दामाद फरार*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में राज्योत्सव जाने के विवाद पर दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी है। आरोपी ने हत्या से पहले धमकी दी कि आज घर से किसी न किसी की लाश उठेगी। फिर उसने अपनी सास के चेहरे पर मुक्के से हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गई।

परिजनों ने महिला को माना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया फिर डीकेएस अस्पताल लाया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई। यह पूरा मामला ग्राम बरौदा फोकटपारा माना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौदा की राजबाई बांधे (65) की तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां कुछ दिन पहले अपने मायके आईं थी। 4 नवंबर को राजबाई बांधे की तीनों बेटियां राज्योत्सव घूमने का प्लान बना रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे सबसे छोटी बेटी का पति देवपुरी के बरौदा गांव का रहने वाला वीरेन्द्र कुर्रे घर आ गया।

दामाद वीरेन्द्र ने सभी को राज्योत्सव न जाने की बात कही। पत्नी ने कहा, हम सभी बहनें राज्योत्सव जाने की बात पर ही मायके आए हैं। इसके बाद भी वीरेन्द्र नहीं माना और कहा कि कोई भी राज्योत्सव नहीं जाएगा।

इसी बात को लेकर वीरेन्द्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में वीरेन्द्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि आज इस घर से किसी न किसी की लाश उठेगी।

फिर अपनी पत्नी का बाल पकड़कर जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। तब सास राजबाई बांधे ने बीच-बचाव करते हुए उसे रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आरोपी ने गुस्से में अपनी सास के चेहरे और आंख के पास तीन-चार जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। उसके चेहरे से खून निकलने लगा।

घर पर मौजूद परिजन तुरंत महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माना कैंप ले गए, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेकाहारा और बाद में डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। डीकेएस अस्पताल रायपुर में इलाज के दौरान 5 नवंबर 2025 को महिला की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद वीरेन्द्र कुर्रे के खिलाफ धारा 103 बीएनएस (हत्या) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था, जिसमें मौत की वजह चेहरे पर लगी गंभीर चोट आई है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।

सीएसपी लंबोदर पटेल ने कहा, थाना माना में देवपुरी के वीरेन्द्र कुर्रे ने अपनी सास की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ 7 नवंबर को अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page