*मेकाहारा में बुर्का पहनी महिलाओं ने फेंका भ्रूण*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में 7 नवंबर की सुबह भ्रूण मिला था। सीसीटीवी कैमरे में भ्रूण छोड़ने वालों का चेहरा सामने आया है। फुटेज में दो महिला और दो पुरूष दिखाई दिए है, जिन्होंने यह भ्रूण छोड़ा था।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल के फुटेज में सुबह 5 बजकर 25 मिनट में 2 अलग-अलग गाड़ी से पहुंचीं बुर्के वाली महिलाओं को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया है।

महिलाएं जहां पर जाकर रुकी थी, वहीं से पुलिस को भ्रूण मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ पहुंचे पुरूषों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं अलग-अलग गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे। ये अस्पताल परिसर में 3 मिनट तक रुके और वहां से फिर रवाना हो गए।

ये केवल डस्टबिन के ईद-गिर्द मंडरा रहे थे। सुबह परिसर में प्रवेश करने के दौरान इन लोगों ने किसी से मुलाकात भी नहीं की।

घटना के बाद सूचना पर पहुंची मौदहापारा पुलिस ने अस्पताल परिसर के चार कर्मचारियों से भी पूछताछ की। वहीं घटना होने के बाद अस्पताल की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंधन ने बंदूकधारी सिक्योरिटी और डंडाधारी कर्मचारियों को तैनात किया है। बताया जा रहा है इनकी मौजूदगी में भ्रूण परिसर में फेंककर आरोपी फरार हो गए और उन्हें रोका भी नहीं गया।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page