Home / राजधानी / *रायपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से आईफोन की लूट*

*रायपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से आईफोन की लूट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा से आईफोन की लूट हो गई है। छात्रा टैगोर नगर क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार, मोह याकूब गनी, निवासी वल्लभ नगर ने बताया कि उनकी बेटी अलफिया गनी रोज की तरह 12 नवंबर 2025 को शाम करीब 6:35 से 6:45 बजे के बीच टैगोर नगर के पास ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक पीछे से आया और छात्रा के हाथ में रखे आईफोन 13 को झपट्टा मारकर फरार हो गया। वारदात के बाद छात्र ने चीख पुकार मचाई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना इतनी अचानक हुई कि छात्रा मोटरसाइकिल का नंबर या हमलावर का हुलिया नहीं देख पाई। मोबाइल की कीमत ₹30,000 बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page