*छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगा है। 23 वर्षीय युवती ने रायपुर के आरंग थाने में FIR दर्ज कराई है। रिटायर्ड फूड अफसर के घर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहर में ही अपने किसी खास परिचित के यहां छिपा हुआ है। रायपुर और आरंग पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आरंग थाने में दर्ज FIR के अनुसार, एक युवती ने आरोप लगाया है कि संजय दुबे ने फेसबुक के जरिए पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। युवती का विश्वास जीतने के बाद उसने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी छात्रा को धमकाकर पैसे की मांग भी कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज हुआ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संजय दुबे लंबे समय तक रायपुर में खाद्य अधिकारी के पद पर रहा है। यह पहला मौका नहीं जब उसका नाम विवादों में आया हो। कुछ साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं, लाखों रुपए के राशन घोटाले में भी उसका नाम सामने आया था।

इसके अलावा रायपुर पोस्टिंग के दौरान उसने महात्मा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर भी मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से जान पहचान हुई थी। फेसबुक के जरिए संजय ने नजदीकियां बढ़ाई। मुझे बरगलाया और प्रलोभित किया। 2021 में मेरे घर आरंग आया और रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि संजय ने न्यूड फोटोज खींची थी। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक पर चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। चैट में संजय दुबे ने लिखा कि लेट गई बिस्तर पर, सो जाओ, खाना खा लिया? मुझ पर विश्वास करो। ईश्वर साक्षी है, धोखा नहीं दूंगा।

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि संजय दुबे पूछता था कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है कि नहीं। मैंने कहा कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मैं इन फालतू कामों में ध्यान नहीं देती हूं। संजय दुबे कहता था कि मैं एक लेखक भी हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं।

पीड़िता ने बताया कि संजय दुबे कहता था कि मैं अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा, तब मैंने कहा कि आप बुजुर्ग अधिकारी हैं। मैं आपकी बेटी जैसी हूं, लेकिन संजय दुबे ने कहा कि उम्र में भले बुजुर्ग हूं, लेकिन शादी के लायक हूं। संजय दुबे लगातार अश्लील बातें भी करता था।

पीड़िता ने बताया कि, आरंग में मेरे घर में आरोपी ने रेप किया। जबरन अश्लील फोटो और वीडियो लिए। वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। धमकियों से बहुत परेशान थी। आरोपी की पत्नी से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं मिलीं।

इस दौरान संजय दुबे ने अश्लील फोटोज को लेकर ब्लैकमेल किया। जब मैंने शादी करने का दबाव बनाया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई हूं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

  • Related Posts

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अब स्थायी पता मिल गया है। नगर निगम की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के…

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में अब नई पहल शुरू होने जा रही है। बैंक एटीएम की तर्ज पर अब ‘ग्रेन एटीएम’ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page