Home / राजधानी / *चौपाटी के विरोध में कांग्रेसी गिरफ्तार*

*चौपाटी के विरोध में कांग्रेसी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास विरोध के दौरान कांग्रेसियों को उठाकर ले गई पुलिस। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई गई NIT चौपाटी शिफ्ट हो गई है। 10 करोड़ की लागत से बनीं 60-70 दुकानें JCB से तोड़ दी गई हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसियों को घसीटते हुए पुलिस उठाकर ले गई।

विकास उपाध्याय व्यापारियों के साथ कल रात 11 बजे से धरने पर बैठे थे। चौपाटी को आमानाका शिफ्ट किए जानने पर विवाद बढ़ गया। कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि अनपढ़ विधायक को नहीं पता स्टूडेंट्स को क्या चाहिए।

वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करे। कांग्रेस किस दिशा में जाना चाहती है, किस विषय में क्या सोचती है। सत्ता में रहते हैं तो अलग बात और विपक्ष में रहते हैं तो अलग बात करते हैं। कांग्रेस का दोहरा चरित्र रहता है।

दरअसल, रायपुर की NIT चौपाटी को आज आमानाका शिफ्ट किया गया है, लेकिन शिफ्टिंग से पहले ही विवाद बढ़ गया। इसके विरोध में कल रात से ही व्यापारी, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य नेता धरने पर बैठे थे।

इसी बीच 22 नवंबर की सुबह निगम की टीम चौपाटी हटाने पहुंची। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता जेसीबी के सामने लेट गए। जेसीबी पर चढ़कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच झूमा-झटकी भी हुई।

इस दौरान नेताओं और व्यापारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया गया। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस घसीटते हुए उठाकर ले गई। सभी को सेंट्रल जेल ले जाया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page