Home / छत्तीसगढ़ / *एम्बुलेंस के इंतजार में युवक ने तोड़ा दम*

*एम्बुलेंस के इंतजार में युवक ने तोड़ा दम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सुकमा।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के जगरगुंडा इलाके में एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट पर शव ले जाने को मजबूर हुए। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है। जगरगुंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक बारसे रामेश्वरम (40) की तबीयत खराब थी। उसके हाथ-पैर में सूजन और पेट दर्द की शिकायत थी। पहले उसका इलाज जगरगुंडा अस्पताल में कराया गया था, लेकिन बाद में घर पर अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page