Home / छत्तीसगढ़ / *प्रियंक राठी बने हाईकोर्ट के गवर्नमेंट एडवोकेट,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

*प्रियंक राठी बने हाईकोर्ट के गवर्नमेंट एडवोकेट,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

नगर के लिए गौरव, शुभकामनाओं का लगा तांता

कांकेर।सियासत दर्पण न्यूज़,कांकेर नगर के लिए गर्व का विषय बनते हुए अधिवक्ता प्रियंक राठी को हाईकोर्ट में गवर्नमेंट एडवोकेट के गरिमामय पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विधि के क्षेत्र में उनकी इस नई जिम्मेदारी को उनके उज्ज्वल भविष्य और सेवा भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंक राठी पूर्व में सिविल जज के पद पर कार्यरत रहे हैं। न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से किया। इसके पश्चात उन्होंने सिविल जज के पद से इस्तीफा देकर हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में वकालत प्रारंभ की। कम समय में अपनी कानूनी दक्षता, व्यवहारिक समझ और कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, जिसका परिणाम उन्हें हाईकोर्ट गवर्नमेंट एडवोकेट जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के रूप में मिला।

प्रियंक राठी की नियुक्ति को कांकेर नगर के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि इस पद पर उनकी नियुक्ति से न केवल क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि युवाओं को भी विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नगर के मित्रगण, शुभचिंतक और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें लगातार बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।

परिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो प्रियंक राठी एक प्रतिष्ठित विधिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर. के. राठी के सुपुत्र हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक राठी के भतीजे हैं। उनकी माता भी न्यायिक सेवा में जज के पद को सुशोभित कर चुकी हैं। इस प्रकार कानून और न्याय सेवा से जुड़ी सुदृढ़ पारिवारिक परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रियंक राठी ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

नगर के साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव ‘सम’ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रियंक राठी की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे नगर की उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंक राठी विधि के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे और नगर का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के समस्त व्यवसायीगण, कांकेर शिक्षा समिति के समस्त पदाधिकारीगण, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के प्राचार्य एवं आचार्यगण सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों ने भी प्रियंक राठी के हाईकोर्ट गवर्नमेंट एडवोकेट बनने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page