Home / छत्तीसगढ़ / *रोड एक्सीडेंट में भाइयों की मौत*

*रोड एक्सीडेंट में भाइयों की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव: (सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG 06 GD 1942) का डीजल खत्म हो गया था। जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। अंधेरा होने के कारण युवकों को दिखा नहीं। बाइक से आ रहे युवक खड़ी पीकअप के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page