*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ को मिला नया नेतृत्व,,कृष्णा सिंह बाबा बने कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

कृष्णा सिंह बाबा बने कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में उत्साह

कांकेर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा सिंह बाबा को कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही प्रदेश भर के पत्रकारों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और उनके कल्याण के लिए संघर्षरत कृष्णा सिंह बाबा को यह जिम्मेदारी दिए जाने को संगठन के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।

इस नियुक्ति पर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृष्णा सिंह बाबा को ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृष्णा सिंह बाबा का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

पत्रकार हितों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प
प्रदेश कार्यकारिणी को मिलेगा नया आयाम

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। संगठन से जुड़े पत्रकारों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक और आर्थिक मजबूती जैसे मुद्दों पर संघ पहले से अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

कृष्णा सिंह बाबा ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठों, साथियों और संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकार हित में कार्य करेंगे और हर पत्रकार की समस्या को संगठन के मंच के माध्यम से मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संघ को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पत्रकारों को एकजुट रखने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page